भारत

OMG! सांप गले में दिखा...डर गए लोग

jantaserishta.com
12 Jun 2025 2:01 PM IST
OMG! सांप गले में दिखा...डर गए लोग
x
वीडियो सामने आया.
धर्मपुरी: तमिल नाडू के धर्मपुरी में एक शख्स ने शराब के नशे में सांप गले में लपेटकर खूब तमाशा किया. नशे में धुत इस व्यक्ति ने अपने गले में सांप लपेटकर, TASMAC की दुकान से शराब खरीदी और सड़क के बीच में सांप को शराब पिलाने की कोशिश करने लगा. अपने ड्रामे से उसने यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशान किया.
आरोपी शख्स की पहचान राजापेट्टई के सूर्या के रूप में हुई है. सबसे पहले वह गले में सांप लटकाकर शराब खरीदने आया तो दुकान के कर्मचारी हैरान रह गए. इसके बाद वह शराब की बोतल लेकर सड़क के डिवाइडर पर बैठ गया और सांप को शराब पिलाने की कोशिश करने लगा. सूर्या को दूसरों को सांप दिखाने की कोशिश करते और कथित तौर पर उसे चूमते हुए भी देखा गया.
पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने सूर्या को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story