भारत

OMG! घर से निकले एक, दो नहीं बल्कि 27 सांप, फिर...

jantaserishta.com
11 July 2021 10:21 AM IST
OMG! घर से निकले एक, दो नहीं बल्कि 27 सांप, फिर...
x

जानवरों के बचाए जाने के किस्से अक्सर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। ऐसी ही एक कहानी है एक कोबरा और उसके 26 बच्चों की जिन्हें हाल में ओडिशा के कालाहांडी के एक घर से सुरक्षित निकाला गया।

इस पूरी घटना की कुछ तस्वीरें एएनआई ने ट्विटर पर शेयर कीं। इसमें बीरेंद्र कुमार साहू नाम के उस शख्स की भी तस्वीर थी जिसने इन 27 सांपों को बचाया था।
कालाहांडी वन विभाग के सांप बचावकर्ता बीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक घर से एक मादा कोबरा और उसके 26 बच्चों को बचाया गया। उन्होंने कहा 'मां कोबरा के साथ सभी 26 बच्चों को सुरक्षित हैं और उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया है।'
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब घर से बड़ी संख्या में सांप निकाले गए हो। कुछ समय पहले एक के मामला खूब चर्चा में आया था जहां घर के नीचे हजार की संख्या में सांप पाए गए थे। इसे देखने के बाद आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story