भारत

OMG! घर में मिले 10,20,30 नहीं बल्कि इतने सांप, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 July 2022 1:51 PM IST
OMG! घर में मिले 10,20,30 नहीं बल्कि इतने सांप, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कटिहार: बिहार के कटिहार से खौफनाक मामला देखने को मिला. जहां एक घर से 40 सांपों का परिवार मिला. एक साथ इतनी संख्या में सांपों के मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. यह मामला बारसोई प्रखंड के करणपुर पंचायत के बिजुरिया गांव का है. दरअसल गांव की 5 साल की मासूम बच्ची को सांप ने काट लिया था. जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

बेटी की मौत के बाद परिवार ने सांप को पकड़ने के लिए संपेरे को बुलाया गया. जब घर के अंदर सांपों को ढूंढना शुरू किया गया तो सपेरे की नजर सांपों के झुंड पर पड़ी जिसे देखकर वो दंग रह गया. सपरे ने बड़ी एतिहात के साथ एक-एक सभी जहरीले सांपों को पकड़ा और बोरे में बंद किया. एक साथ इतने सांपों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. इनमें ज्यादातर नाग के बच्चे थे कुछ बड़े सांप थे.
बता दें, मोहम्मद आफताब की 5 साल की बेटी तमन्ना घर के आंगन में अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान एक सांप ने काटने से उसकी मौत हो गई थी. तभी घर के लोगों को शक हुआ कि घर के अंदर ही कहीं पर सांप छुपे हैं. जिसकी वजह से उन्हें अपनी मासूम बेटी को खोना पड़ा. 40 सांपों का परिवार मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई. मौके पर पहुंचकर सभी सांपों को उन्हें सौंपदिया गया. गांव में डर का माहौल बना हुआ है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story