भारत

OMG! दो बच्‍चों की मां प्रेमी के साथ फरार, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
12 May 2022 10:45 AM IST
OMG! दो बच्‍चों की मां प्रेमी के साथ फरार, जानें पूरा मामला
x

बगहा: बिहार के बगहा में एक शादीशुदा महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई. पत्नी के चले जाने से पति इतना परेशान हो गया है कि वह ग्रामीणों और पुलिस से उसे वापस लाने की गुहार लगाने लगा है. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. मामला बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के पंचफेडवा के रहने वाले ओमप्रकाश राव का है, जो जयपुर में कपड़ा फैक्टरी में मजदूरी करता है.

पीड़ित शख्स ने बताया कि वो काम करने जयपुर गया था, जब घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी. इसके बाद से वह इतना परेशान हो गया कि थाने से लेकर डीएसपी और एसपी दफ्तर के चक्कर काटने लगा.
पीड़ित ओम प्रकाश ने नौरंगिया थाने में मामला दर्ज कराया और पुलिस से पत्नी के आशिक को गिरफ्तार करने की मांग की है. पीड़ित ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 50 हजार रुपये नगद और करीब दो लाख रुपये के गहने लेकर फरार हुई है. ओम प्रकाश का कहना है वह अपने दो बच्चों के साथ अकेला रह गया है, उसकी पत्नी और उसके आशिक को सजा मिलनी चाहिए.
ओम प्रकाश ने बताया कि उसने एसपी को चार बार आवेदन दिया है, ताकि उसकी पत्नी की वापस बुलाया जा सके. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान है. अब ओम प्रकाश ने डीआईजी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले ओम प्रकाश का दर्द पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story