भारत

OMG! बच गई जान, नहर की पुलिया का एक हिस्सा गिरा, फिर...

jantaserishta.com
31 Oct 2022 3:41 PM IST
OMG! बच गई जान, नहर की पुलिया का एक हिस्सा गिरा, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
चंदौली: पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में छठ पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया. चंदौली के चकिया तहसील क्षेत्र के सरैया गांव में छठ पूजा के दौरान नहर की पुलिया का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया और पुल पर मौजूद कई लोग नहर में गिर गए. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.
दरअसल, चंदौली जिले के चकिया तहसील क्षेत्र के सरैया गांव में नहर में छठ पूजा का आयोजन चल रहा था. नहर की पुलिया पर भी लोग खड़े होकर छठ पूजा देख रहे थे. अभी श्रद्धालु सुबह का अर्घ्य दे रहे थे, तभी पुलिया का आधा हिस्सा भरभरा कर नहर में गिर गया. इसकी वजह से पुल पर खड़े लोग नहर में गिर गए.
पुलिया का स्लैब गिरते ही वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहां मौजूद कई युवकों ने नहर में गिरे लोगों को हाथ पकड़ कर बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. ग्रामीणों के अनुसार आधा दर्जन के करीब लोगों को मामूली चोटें आई हैं. जिनका अस्पताल में मरहम पट्टी कराया गया.
बताया जा रहा है कि यह पुलिया काफी पुरानी थी और इसका निर्माण 1993 के आसपास किया गया था. यह पुलिया इस्तेमाल में नहीं थी क्योंकि इस पुलिया का बीच का स्लैब पहले से ही टूट कर गिर चुका था. गांव की तरफ का पुल के स्लैप का हिस्सा मौजूद था जिस पर लोग छठ पूजा के दौरान खड़े थे.
ग्रामीणों के अनुसार यह पुलिया काफी जर्जर थी जिस पर काफी लोग चढ़े हुए थे और अधिक वजन के चलते पुलिया भरभरा कर गिर गई. प्रत्यक्षदर्शी विजय ने बताया कि आज सुबह घटना यह हुई कि हमारे गांव के नहर पर छठ पूजा हो रहा था. सभी औरतें मौजूद थी अर्घ्य का टाइम हो रहा था, पुल जर्जर है उस पर वजन ज्यादा होने की वजह से वह गिर गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story