
x
DEMO PIC
इसे देखकर गांव के लोग शोर मचाने लगे और दहशत में गांव में अफरातफरी मच गई।
बेतिया (आईएएनएस)| बिहार के पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र के पास रिहायशी इलाके में तेंदुआ के पहुंच जाने से दहशत फैल गई। रामपुर मलाही टोला गांव के एक घर में तेंदुआ घुस गया, जिससे गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। बाद में वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। वाल्मीकि ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र के निदेशक नेशामणि ने सोमवार को बताया कि जंगल से निकलकर एक तेंदुआ रविवार की रात रामपुर मलाही टोला गांव पहुंचकर शिकार की तलाश में एक घर में प्रवेश कर गया। इसके बाद उसने गांव में एक बकरी को भी अपना शिकार बनाया।
इसे देखकर गांव के लोग शोर मचाने लगे और दहशत में गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और पांच-छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पहले तेंदुआ को बेहोश किया गया और फिर उसे रेस्क्यू कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि तेंदुआ को फिर से जंगल में छोड दिया गया है।
संभावना जताई जा रही है कि शिकार की तलाश में तेंदुआ गांव में पहुंच गया होगा। इससे पहले भी 18 अप्रैल को एक तेंदुआ पिपरासी गांव पहुंच गया था, जहां वह एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। ग्रामीण किसी तरह उसे भगाने में कामयाब हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





