भारत
OMG! पति का शर्मनाक कारनामा, पत्नी पसंद नहीं आई तो ₹50 हजार में बेचा
jantaserishta.com
27 May 2026 1:42 PM IST

x
फैली सनसनी.
बनासकांठा: गुजरात में बनासकांठा के पालनपुर में पत्नी को 50 हजार रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी निकेश पटेल ने अपनी पत्नी को दोस्तों की मदद से अन्य लोगों को बेच दिया. इसके बाद आरोपी ने पालनपुर पश्चिम पुलिस थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई.
पुलिस जांच के दौरान युवती को बरामद कर पूछताछ की गई, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ. जांच में सामने आया कि निकेश पटेल ने अपने साथी संजय ठाकोर, अशोक ठाकोर और सचिन दरबार के साथ मिलकर विवाहिता को 50 हजार रुपये में बेच दिया था. आरोप है कि उन्होंने महिला के गहने पहले ही छीनकर बेच दिए थे और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था.
पालनपुर पश्चिम पुलिस के पीआई आर.के. पटेल और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी निकेश पटेल पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी निकेशभाई वनलालभाई पटेल अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था. इसलिए उसने अपने मित्रों के साथ मिलकर उसे अन्य व्यक्तियों को ₹50,000 में बेच दिया था. इसके बाद आरोपी ने पत्नी के गुम होने की झूठी शिकायत भी दर्ज करवाई थी.
पुलिस ने तकनीकी और मानवीय जांच के आधार पर महिला को खोज निकाला तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





