भारत
OMG! पत्नी को घुमाने के बहाने जंगल ले गया पति, फिर...
jantaserishta.com
28 Nov 2025 11:38 AM IST

x
फैली सनसनी.
बागपत: बागपत के सरूरपुर गांव के जंगल में दिल्ली की रहने वाली 22 वर्षीय युवती तैयबा उर्फ आयात की गोली लगी हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली तैयबा पिछले कई दिनों से लापता थी. दिल्ली पुलिस उसके पति फैसल चौधरी को लेकर बागपत पहुंची, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है.
दरअसल, फैसल चौधरी जो खुद भी दिल्ली का रहने वाला है, तैयबा से लव मैरिज कर चुका था. तैयबा उस पर घर में रखने और परिवार से मिलवाने का दबाव बना रही थी. लेकिन फैसल पहले से शादीशुदा था जो तैयबा नहीं जानती थी. इसी बात को फैसल छुपाना चाहता था कि उसकी पहली पत्नी को भी ये भनक ना लगे, जिसके लिए उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई.
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, हत्या से ठीक पहले फैसल तैयबा को क्लब ले गया था, दोनों ने साथ में फिल्म देखी और खाना खाया. इसके बाद घूमने का बहाना बनाकर फैसल उसे अपनी कार में बैठाकर बागपत ले आया. सरूरपुर गांव के पास सुनसान जंगल में ले जाकर उसने तैयबा को गोली मार दी और उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया.
पूछताछ में सच उगलने के बाद फैसल ने पुलिस टीम को उसी जगह ले जाकर शव बरामद करवाया. दिल्ली पुलिस के साथ आई टीम ने बागपत पुलिस की मदद से लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इस सनसनीखेज हत्याकांड की पुष्टि बागपत पुलिस ने अपने X अकाउंट के जरिए भी की है.
फिलहाल, फैसल दिल्ली पुलिस की कस्टडी में है और उससे पूछताछ जारी है. पुलिस इस हत्या के पीछे पूरे कारणों और फैसल की पहले हुई शादी से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





