भारत

OMG! गुजराती खाने के लिए मारपीट, बहू ने उठाया हैरान करने वाला कदम, सब सन्न

jantaserishta.com
22 Feb 2022 10:54 AM IST
OMG! गुजराती खाने के लिए मारपीट, बहू ने उठाया हैरान करने वाला कदम, सब सन्न
x
एक सनसनीखेज खबर सामने आई है.

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. इंदौर की एक महिला ने अहमदाबाद में रहने वाले पति, सास, ससुर और बुआ सास पर प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है. महिला की शादी 2021 में हुई थी और गर्भवती होने के बाद ससुराल के लोग उस पर गुजराती खाना खाने के लिए दबाव बना रहे थे.

जब बहू ने गुजराती खाना खाने से मना कर दिया और ससुराल वालों ने मारपीट कर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामला कुछ यूं है कि इन्दौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली भावना त्रिवेदी की शादी अहमदाबाद की अपूर्व सोसायटी निवासी ज्वलंत त्रिवेदी से 22 जुलाई 2021 को हुई थी. वह गर्भवती हुई तो पति सहित सास, ससुर और बुआ सास उसे मीठा खाना देते. वह खाने से इनकार करती तो मारपीट की जाती. यह सिलसिला बढ़ा तो परेशान होकर वह दो माह पहले पिता के घर इंदौर आ गई. इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग मोबाइल फोन पर उसे धमका रहे थे.
पीड़िता के मुताबिक, उसके पति अहमदाबाद की एक दवा कंपनी में अकाउंटेंट हैं. ससुर भी नौकरी करते हैं. बुआ, सास एलआईसी ऑफिस में काम करती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story