भारत
OMG! बारिश के कारण बाइक सहित नाले में जा गिरा युवक, फिर...मंजर देखने वाले चीख पड़े
jantaserishta.com
27 July 2024 5:23 PM IST

x
बाइक को निकाला.
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) में एक युवक बाइक सहित गहरे नाले में गिर गया और वह डूबने लगा. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो वे युवक को बचाने के लिए दौड़े. लोगों ने नाले में रस्सी डालकर जैसे तैसे युवक को बाहर निकाला. इसके बाद उसकी बाइक को निकाला गया.
हापुड़ के गढ़ रोड पर नगर पालिका से महज 100 मीटर की दूरी पर नाला खुला हुआ है. यहां नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है. शुक्रवार को झमाझम बारिश होने से गढ़ रोड पर पानी भर गया. यहां जब एक युवक रोड से गुजर रहा था, तो पानी भरे होने की वजह से उसे सामने खुला नाला नहीं नजर आया और वह बाइक सहित नाले में जा गिरा.
इस हादसे के बाद लोगों ने नगर पालिका परिषद को आड़े हाथों ले लिया. लोगों ने अधिकारियों पर कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि नाले की सफाई का काम होने के बाद नाले को बंद कर देना चाहिए था या फिर बैरीकेडिंग करनी चाहिए थी. नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि वहां नाले में सफाई कार्य चल रहा था, इसी बीच तेज बारिश हो गई और यह घटना हो गई. नाले की सफाई के बाद उसे बंद कर दिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





