भारत

OMG! खरोंच तक नहीं आई, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, देखें चमत्कार

jantaserishta.com
6 Sept 2022 3:45 PM IST
OMG! खरोंच तक नहीं आई, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, देखें चमत्कार
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।
इटावा: वो एक कहावत है ना कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई...अक्सर ये कहावत उन लोगों के लिए कही जाती है जो मौत को भी मात देकर लौट जाते हैं। वैसे ही कुछ इटावा में भी एक शख्स के साथ हुआ है। एक शख्स के ऊपर से पूरी की पूरी ट्रेन गुजर गई लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई। कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि पूरी की पूरी ट्रेन ऊपर से गुजर जाने के बाद उस शख्स को कुछ नहीं होगा लेकिन जैसे ही ट्रेन निकली वैसे ही वो शख्स उठकर खड़ा हो गया।
जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर इटावा के भरभना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ थी। भीड़ आगरा सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंतजतार कर रही थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचने वाली थी वैसे ही भीड़ दौड़ पड़ी। इस दौरान भोला सिंह नाम पटरी पर गिर गया और हड़बड़ाहट में ट्रेन की पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।
भोला सिंह जबतक पटरी से उठकर प्लेटफॉर्म पर जाता तबतक दनदनाती हुई ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई। इसके बाद ट्रेन गुजरती रही और लोग देखते रहे कि कब ट्रेन निकले और पटरी पर गिरे शख्स को उठाएं। किसी को नहीं पता था कि भोला सिंह की क्या हालत होने वाली है। आम तौर पर ऐसी घटनाओं में या तो आदमी की मौत हो जाती है या शरीर का कोई अंग कट जाता है। ट्रेन के गुजरने का किसी ने वीडियो बना लिया जैसे ही ट्रेन निकली वैसे ही भोला सिंह उठकर खड़े हो गए और उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया अदा किया और लोगों की तरफ भी हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story