भारत

OMG, रेलवे ट्रैक में आया मगरमच्छ, ट्रेन से कटा

Nilmani Pal
19 Sept 2023 4:30 PM IST
OMG, रेलवे ट्रैक में आया मगरमच्छ, ट्रेन से कटा
x
दफनाया गया

बिहार। पश्चिम चंपारण जिले के मंगलपुर असौनी हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर दो मगरमच्छों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर और नरकटियागंज रेलखंड पर बगहा-वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के बीच मंगलपुर औसानी हॉल्ट के पास सोमवार को रेलवे के कर्मचारियों ने दो मगरमच्छ के शव देखे।

इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। बगहा वन प्रक्षेत्र कार्यालय को सूचना मिलने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने मरे मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद दोनों को दफना दिया गया। बगहा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर दो मगरमच्छ का शव मिला है। मगरमच्छ किस ट्रेन से कटे इसकी पड़ताल की जा रही है।

Next Story