भारत
OMG! एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने रची ऐसी खौफनाक साजिश की…चारों तरफ हड़कंप
jantaserishta.com
29 Oct 2022 5:17 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पिता और भाइयों का नाम लिख दिया था।
कुशीनगर: एकतरफा प्यार में एक युवक अपराधी बन गया। प्यार में बाधक बने लड़की के पिता और भाइयों को फंसाने के लिए अयोध्या के युवक ने रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर ग्रामसभा के मेहंदीगंज में 30 वर्षीय विधवा महिला की जान ले ली। महिला की हत्या करने के बाद उसने लाश के बगल में उसी गांव के रहने वाले लड़की के पिता और भाइयों का नाम लिख दिया था। 27 सितंबर की रात हुई इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पति की मौत के बाद पूजा अपने दो मासूम बच्चे पांच वर्षीय शिवम व दो वर्षीय सुंदरम के अलावा अपनी 20 वर्षीय बहन अंजू के साथ मेहंदीगंज में रहती थी। 27 सितंबर को पूजा की बहन अंजू दोनों बच्चों को लेकर रामकोला थाना क्षेत्र के ही कुस्महा (पूजा के मायके) गई थी और रात हो जाने के कारण वापस नहीं आ सकी। पूजा घर पर अकेली थी। रात में ही किसी ने धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। सुबह गांव की ही एक लड़की उसके घर गई तो देखा कि पूजा मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी। किसी ने इसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी।
रामकोला एसएचओ नीरज राय मौके पर तत्काल पहुंच गए। कुछ ही समय बाद मौके पर एसपी, एएसपी, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई थी। पूजा के पिता कांता प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने उसकी सास ज्ञान्ति देवी के अलावा ससुराल पक्ष के लीलावती देवी, रामक्यास, भगवती व महेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि रामदास पुत्र रघु निवासी मेहंदीगंज एक वर्ष पहले मुंबई में अपने पूरे परिवार के साथ रहकर बिल्डिंग बनवाने का काम करता था। अयोध्या जनपद के थाना इनायतनगर के गांव गहनो सिहारन बारून बाजार निवासी प्रवीण उर्फ प्रदीप पाल भी उनके साथ ही काम करता था। प्रवीण रामदास की लड़की से प्यार करने लगा और वह उससे बार-बार मिलने का प्रयास करता था।
उसकी इस हरकत से परेशान होकर रामदास परिवार को लेकर मेहंदीगंज आकर रहने लगा। प्रवीण लड़की पर घर से भागकर उससे शादी करने का दबाव बनाता था। ऐसा न करने पर उसके पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देता था। 27 सितंबर को प्रवीण मेहंदीगंज पहुंचा था और रामदास के परिवार को फंसाने के उद्देश्य से उसने घर में अकेले मौजूद पूजा की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। उसने घटनास्थल पर रामदास और उसके बेटों का नाम लिख दिया था। सर्विलांस टीम की मदद से रामकोला पुलिस ने प्रवीण को धर्मसमधा मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





