भारत

OMG! शादी समारोह में हंगामा, ये सब हो गया

jantaserishta.com
30 May 2025 8:10 AM IST
OMG! शादी समारोह में हंगामा, ये सब हो गया
x
वीडियो सामने आया.
झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी के एक विवाहघर में चल रहे शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब दुल्हन की विदाई से थोड़ी देर पहले कुछ लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार लेकर पहुंच गए. ये लोग गाड़ियों में तोड़फोड करते हुए दुल्हन के चाचा के साथ मारपीट करने लगे, जिससे वहां सभी लोग दहशत में आ जगए. दुल्हन के भाई ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से करते हुए बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
मामला जनपद झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में स्थित केशर वाटिका का है. यहां 28 मई को ग्राम करगुवां में रहने वाले दशरथ की बेटी संध्या की शादी हो रही थी. दुल्हन के चचेरे भाई जगराम के अनुसार बारात ग्राम बचावली से आ रही थी. गाने-बजाने हो रहे थे, डांस भी खूब हो रहा था. इसी दौरान कुछ बारातियों का दुल्हन के कुछ रिश्तेदारों से शराब के नशे में झगड़ा हो गया और मारपीट हो गई . यह देख दुल्हन के चाचा नारायण ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करा दिया. लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह मामला शांत नही हुआ. अगले दिन 29 की सुबह जब दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी तभी आशीष यादव बरथरी और लवकुश ठाकुर, टाईगर यादव, रेवन समेत कई लोग लाठी-डंडे, हथौड़े और धारदार हथियार लेकर विवाहघर में आ गए. इसके बाद उन्होंने वहां खड़ी स्कार्पियों व एक्सयूीव कार को तोड़ डाला और फिर अंदर घुस गए.
यहां उन्होंने दुल्हन के चाचा नारायण के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की. इससे वहां हंगामा और भगदड़ मच गई. सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंची तब तक मारपीट करने के बाद हमलावर वहां से भाग चुके खे. यह घटना विवाहघर में लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई. इसमें चाचा नारायण घायल हो गए.
दुल्हन के चचेरे भाई जगराम यादव ने बताया कि केशर वाटिका विवाहघर में मेरे बड़े पापा की बेटी की शादी थी. विवाहघर के अंदर वधु और वर पक्ष के बीच 28 की रात्रि में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. यह देख बड़े पापा ने किसी प्रकार झगड़े को शांत करा दिया. आशीष यादव बरथरी और लवकुश ठाकुर के साथ अनिकेत यादव पाचार व टाईगर यादव रेवन ने मेरे पापा पर नजर रख ली. रात में मामले को शांत करा दिया गया सुबह विदाई के समय चल रहा था. मेरे पापा पीछे खड़े थे. यह लोग आए और दो गाड़ियां स्कार्पियो और एक्सयूवी तोड़ दी. उनके पास हथौड़े भी थे, लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे. इसके बाद वह अंदर गए तो पापा को मारा जिससे वह घायल हो गए. उनके पैरों में फैक्चर हुआ है. मैंने पुलिस को सूचना दी. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जब तक पुलिस पहुंचती हमलावर वहां से भाग गए थे.
FIR के अनुसार मोंठ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आशीष यादव , अनिकेत यादव, लवकुश परिहार, टाइगर यादव और 1 अज्ञात के खिलाफ धारा 191(2), 191(3), 110, 115 (2), 352, 324(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story