भारत

OMG! टेस्ट ड्राइव के दौरान अनियंत्रित हुई कार, कई वाहनों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
11 March 2026 9:05 AM IST
OMG! टेस्ट ड्राइव के दौरान अनियंत्रित हुई कार, कई वाहनों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

पढ़ें पूरी खबर.
ठाणे: नई कार खरीदने का उत्साह अक्सर लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई देता है. कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले लोग कार की टेस्ट ड्राइव जरूर लेते हैं, ताकि उसकी रफ्तार, ब्रेक और कंट्रोल को महसूस कर सकें. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक टेस्ट ड्राइव अचानक ऐसे हादसे में बदल गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए.
एजेंसी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे का वक्त था. ठाणे के नौपाड़ा इलाके के पचपाखाड़ी क्षेत्र में सड़क पर रोज की तरह हलचल थी. आसपास होटल और दुकानें होने की वजह से लोगों की आवाजाही भी बनी हुई थी. इसी दौरान एक नई कार की टेस्ट ड्राइव चल रही थी.
कार में तीन लोग सवार थे. इनमें एक व्यक्ति उस ऑटोमोबाइल शोरूम का कर्मचारी भी था, जहां से कार को टेस्ट ड्राइव के लिए लिया गया था. सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ ही पलों में हालात पूरी तरह बदल गए.
अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया. देखते ही देखते गाड़ी बेकाबू हो गई. इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता या ब्रेक लगा पाता, कार सीधे सड़क किनारे खड़े एक ऑटो-रिक्शा से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो-रिक्शा झटके से हिल गया. बेकाबू कार आगे बढ़ती रही और सड़क किनारे खड़े दो दोपहिया वाहनों को भी जोरदार टक्कर मार दी.
आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कार सीधे पास में चल रहे एक निर्माण कार्य के गड्ढे की ओर बढ़ गई. वहां एक इमारत के निर्माण के लिए करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था. पलक झपकते ही कार उस गहरे गड्ढे में जा गिरी.
जैसे ही कार नीचे गिरी, आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े. गड्ढा काफी गहरा था और कार बुरी तरह उसमें फंस गई थी. अंदर बैठे तीनों लोग गाड़ी में ही फंस गए थे. हादसे के बाद कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे अंदर बैठे लोगों को गंभीर चोट नहीं आई.
स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू कर दिया. कुछ लोग गड्ढे में उतर गए और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला. तीनों को चोटें आई थीं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई.
इस बीच हादसे की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य आपातकालीन टीमें भी मौके पर पहुंच गईं. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. कुछ ही सेकंड में कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर गड्ढे में गिर गई. अधिकारियों का कहना है कि अगर कार में एयरबैग नहीं खुलते तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story