भारत

OMG! रेलवे स्टेशन में दो दीवारों के बीच में फंसा सांड, आख‍िर में क्या हुआ?

jantaserishta.com
6 Dec 2024 12:10 PM IST
OMG! रेलवे स्टेशन में दो दीवारों के बीच में फंसा सांड, आख‍िर में क्या हुआ?
x
देखें वीडियो.
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो दीवारों के बीच एक सांड फंस गया. कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला जा सका. इसके लिए दीवार को गिराना पड़ा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको लेकर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.
दरअसल, सुबह से सांड रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर बनी दो दीवारों की बीच में फंसा तड़प रहा था. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और स्थानीय लोगों व यात्रियों की मदद से सांड का रेस्क्यू किया.
इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा मीडिया सेल ने लिखा- उन्नाव के रेलवे स्टेशन में दो दीवारों के बीच में फंसा सांड. सौजन्य से यूपी की योगी/बीजेपी सरकार. आपको बता दें कि उन्नाव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर किनारे साइड बनी दो दीवारों के बीच कल सुबह करीब 9 बजे एक सांड फंस गया था. बाहर ना निकल पाने की दशा में आवाज कर रहा था. ऐसे में स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि आवाज दीवारों के बीच से आ रही थी और उसमें सफेद रंग का सांड फंसा हुआ था.
कई घंटे स्थानीय लोग उसे बाहर निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद में RPF, पुलिस ने संज्ञान लिया और मौके पर पहुंची. करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सांड को दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story