भारत

OMG: 13 साल की उम्र में हो गया बच्चे का वजन 140 किलो, परिजनों ने सरकार से मांगी मदद

jantaserishta.com
26 Jun 2021 10:15 PM IST
OMG: 13 साल की उम्र में हो गया बच्चे का वजन 140 किलो, परिजनों ने सरकार से मांगी मदद
x
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

गुजरात का ये 13 वर्षीय बच्चा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. अब उसका चर्चा में रहने का कारण ये है कि उसका वजन 140 किलो हो चुका है. उम्र सिर्फ 13 साल है, लेकिन वजन के मामले में वो कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है. परिवार भी गरीब है,ऐसे में बच्चे का इलाज नहीं करवा पा रहा है.

इस बच्चे का नाम सागर है और ये अमरेली जिले के धारी का रहने वाला है. बचपन से ही सागर को खाने का काफी शौक है. परिवार बताता है कि वो जब पैदा हुआ था, तब पतला था, लेकिन क्योंकि उसे खाने का काफी शौक था, ऐसे में उसका वजन बढ़ता गया. शुरुआती समय में परिवार को यहीं लगा कि बच्चा सिर्फ शौक की वजह से इतना खाता है, लेकिन बाद में जब आदत बन गई, तो बच्चे को रोकना परिवार के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया.

परिवार के मुताबिक उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है, ऐसे में वे अपने बच्चे की बढ़ती मांग को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं. उनकी तरफ से कोशिश जरूर की जाती है, लेकिन बच्चे की जितनी डिमांड है, उसे पूरा करना संभव नहीं हो रहा. बताया गया है कि 13 साल की उम्र में ही सागर एक दिन में 7 बड़े बड़े बाजरे के रोटले खाता है. सागर के पिता एक किसान हैं, ऐसे में उनकी आमदनी पूरी तरह खेती पर निर्भर करती है. वे बताते हैं कि अपने बेटे की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं, लेकन उसका बढ़ता वजन उन्हें चिंता में डालने लगा है.

परिवार की अब राज्य सरकार से अपील है कि वो सागर की मदद करें और उसे समय रहते सही इलाज दिलवा दें. ऐसे कई मामले हैं जहां पर बढ़ते वजन को कंट्रोल किया गया है, ऐसे में सागर का परिवार भी यहीं उम्मीद लगाए बैठा है कि बच्चे को अच्छा इलाज मिल जाएगा, तो शायद उसका वजन बढ़ना भी रुक जाए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story