
x
वीडियो भी सामने आया .
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार रात को एक तेज रफ़्तार और बेकाबू SUV कार एक घर में जा घुसी. यह तेज रफ़्तार कार पहले घर के गेट को तोड़ती हुई सीधे अंदर घुस गई. घटना का पूरा दृश्य CCTV में कैद हो गया है.
जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त घर के अंदर एक बुजुर्ग महिला लेटी हुई थी. गनीमत रही कि बुजुर्ग महिला का बचाव हो गया और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई. तेज रफ़्तार SUV के घर के अंदर घुसने से घर का सारा सामान टूट गया और भारी नुकसान हुआ. यह हादसा सोमवार रात को हुआ जब कार गलत ड्राइविंग के कारण नियंत्रण से बाहर हो गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
यह पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार SUV सड़क से अनियंत्रित होकर आई और सीधे घर के मुख्य गेट से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट टूट गया और कार घर के अंदर तक जा घुसी.
हादसे के वक्त घर के अंदर एक बुजुर्ग महिला लेटी हुई थी. कार अंदर तक आ गई, लेकिन सौभाग्य से महिला बच गईं. हालांकि, टक्कर के कारण घर के अंदर रखा सारा सामान टूट गया. इस घटना से घर के मालिक को काफी नुकसान हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





