भारत

OMG! तारों पर चढ़ा युवक, जिसने देखा रह गया हक्का बक्का

jantaserishta.com
16 Jun 2025 12:22 PM IST
OMG! तारों पर चढ़ा युवक, जिसने देखा रह गया हक्का बक्का
x
वीडियो वायरल.
फिरोजाबाद: दिल्ली से एक शख्स यूपी के फिरोजाबाद में अपनी ननिहाल आया था. इसी बीच घर में उसकी नाना से नोकझोंक हो गई. फिर क्या था... शख्स नाराज होकर बिजली के पोल पर चढ़ गया और तारों के बीच लेट गया. जैसे ही लोगों ने उसे देखा मोहल्ले में हड़कंप मच गया. फौरन बिजली विभाग को सूचित कर लाइन कटवाई गई. साथ ही पुलिस को सूचना दी गई. काफी समझाने-बुझाने पर करीब दो घंटे बाद शख्स पोल से नीचे उतरा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, उत्तर-पूर्व दिल्ली का रहने वाला 38 वर्षीय साबिर राजमिस्त्री का काम करता है. उसकी ससुराल व ननिहाल फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ इलाके के कश्मीरी गेट मोहल्ले में है. बीते रविवार को यहां साबिर की अपने नाना से नोकझोंक हो गई थी. जिसके बाद साबिर पड़ोसी की छत पर होते हुए बिजली के तारों पर बैठ गया.
क्योंकि, कई तारों का गुच्छा था, ऐसे में साबिर उनपर लेट भी गया. ननिहाल पक्ष के लोगों, पत्नी फरजाना व पप्पू ने साबिर को बिजली के तारों से उतारने का प्रयास किया लेकिन जिद पर अड़ा साबिर नीचे उतरने को तैयार नहीं था. पहले तो बिजली विभाग को खबर दी गई फिर इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद साबिर को नीचे उतारा.
साबिर जब बिजली के तारों के ऊपर चढ़ा तो उसे करंट नहीं लगा, क्योंकि घनी बस्तियों में फैले इन बिजली के तारों पर प्लास्टिक (पीवीसी) चढ़ी हुई थी. अगर तारों पर पीवीसी न होती तो साबिर के साथ बड़ी अनहोनी हो सकती थी.
मामले में थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव दुबे कहते हैं कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है की बिजली के तारों पर चढ़ा शख्स मानसिक रूप से बीमार है. नशे का भी आदी है. वह अपनी ननिहाल पप्पू के घर एक हफ्ते पहले ही आया था, तभी से इधर-उधर घूम रहा था. फिलहाल, उसका हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया है साथ ही दिल्ली स्थित घर के लिए रवाना कर दिया गया है.
इन सबके चलते लगभग 1 घंटे बिजली की आपूर्ति रोकनी पड़ी. दरअसल, जैसे ही यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया कि बिजली के तार पर कोई शख्स लेट गया है, अफरातफरी मच गई. तुरंत ही शटडाउन लिया गया और घंटेभर तक पूरे इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप रही.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story