भारत
OMG! सेप्टिक टैंक में संदूक के अंदर मिली महिला की लाश, नजारा देख लोगों की फटी रह गई आंखें
jantaserishta.com
13 Feb 2026 10:56 AM IST

x
हिल गया शहर.
भोपाल: मध्य प्रदेश में भोपाल के कमल नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खाली पड़े प्लॉट के सेप्टिक टैंक से लोहे के संदूक के भीतर बंद अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. इलाके में बदबू फैलने की सूचना पर जब आसपास के लोगों ने झांककर देखा, तो टैंक के भीतर संदिग्ध हालात नजर आए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदूक को बाहर निकलवाया. उसे खोलने पर अंदर महिला का शव मिला.
पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब तीन से चार दिन पुराना है. मृतका की उम्र और पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. हालांकि महिला के हाथों पर बने टैटू पुलिस के लिए एक अहम सुराग माने जा रहे हैं. इन्हीं निशानों के आधार पर आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है.
घटनास्थल एक खाली और अपेक्षाकृत सुनसान प्लॉट बताया जा रहा है, जहां आमतौर पर आवाजाही कम रहती है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के इरादे से यहां लाकर संदूक में बंद कर टैंक में फेंका गया होगा. संदूक को सेप्टिक टैंक में डालना भी इस ओर इशारा करता है कि आरोपी पहचान छिपाने की कोशिश में था.
पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के कारण और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





