भारत

OMG! कोल्ड ड्रिंक से लदा हुआ ट्रक पलटा, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
10 Aug 2022 6:09 PM IST
OMG! कोल्ड ड्रिंक से लदा हुआ ट्रक पलटा, फिर जो हुआ...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा में कोल्ड ड्रिंक और वाटर बोतल से लदा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसे लूटने की लोगों के बीच होड़ मच गई. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर की है.

धरमपुर में बुधवार दोपहर पानी और कोल्ड ड्रिंक से लदे ट्रक के पलटने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. यह ट्रक गोविंदपुर-साहेबगंज सड़क पर नारायणपुर की तरफ से जामताड़ा की ओर जा रहा था.
तेज घुमावदार जगह पर ज्यादा स्पीड होने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. पलटने के बाद ट्रक पर लदा पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर गईं.
ट्रक पलटते ही मौके पर मौजूद आसपास के लोग और राहगीर मौका का फायदा उठाते हुए बोतलें उठा कर चलते बने. लगभग आधे घंटे में कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें वहां से साफ हो गयी.
हालांकि इस दुर्घटना से चालक को हल्की-फुल्की चोटें ही आई लेकिन ट्रक पर लदे माल का सफाया हो गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सबकुछ गायब हो चुका था. नारायणपुर पुलिस के सहयोग से चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया गया. वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story