भारत

OMG! घर की लाइट में खतरनाक सांप छिपा हुआ था, फिर...

jantaserishta.com
11 Sept 2025 6:00 PM IST
OMG! घर की लाइट में खतरनाक सांप छिपा हुआ था, फिर...
x
वीडियो हुआ वायरल.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-51 के डी ब्लॉक में रहने वाले एक परिवार के घर में एक कोबरा सांप घुस गया. सांप किचन की फॉल्स सीलिंग और फैंसी लाइट के अंदर छिप गया था. जब वह लाइट के अंदर चलने लगा, तब परिवार ने उसे देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया. फिर वन विभाग को इसकी सूचना दी गई. वन विभाग ने 36 घंटे से ज्यादा लंबा रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद शाम को सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस दौरान डर के मारे परिवार के सदस्य ऊपरी कमरों में बंद रहे और दो दिनों तक बाहर से खाना मंगवाकर खाया.
सांप के घर में घुसने के बाद पूरा चौधरी परिवार दहशत में आ गया. चूंकि, सांप किचन की लाइट के अंदर छुपा हुआ था. इसलिए परिवार ने दो दिनों तक किचन का इस्तेमाल नहीं किया. वे ऊपर के कमरों में ही कैद रहे और बाहर से खाना मंगवाकर गुजारा करना पड़ा. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी खूब वायरल हुआ, जिसमें सांप लाइट के ऊपर चलता हुआ साफ दिखाई दे रहा था. इस तरह, परिवार ने 36 घंटे तक डर के साए में गुजारे.
वन विभाग को सूचना मिलने के बाद उनकी टीम सपेरे के साथ मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने सांप को बाहर निकालने के लिए एक लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. 36 घंटे से ज्यादा की मेहनत के बाद, उन्होंने सीलिंग में पाउडर डाला, जिसके कारण सांप बाहर आया और उसे पकड़ लिया गया.
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सांप को सुरक्षित निकालकर ओखला बर्ड सैंक्चुअरी में छोड़ दिया गया है. इस सफल रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null