भारत

OMG! बीच सड़क पर पलटी टमाटरों से लदी गाड़ी, उसके बाद जो हुआ...

jantaserishta.com
10 May 2022 4:31 PM IST
OMG! बीच सड़क पर पलटी टमाटरों से लदी गाड़ी, उसके बाद जो हुआ...
x

रांची: झारखंड के रांची में एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. यह घटना रांची-टाटा हाईवे के नामकुम थानाक्षेत्र का है. हादसे में वैन ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि वैन में टमाटर भरे हुए थे. जैसे ही वैन पलटी तो सारे टमाटर हाईवे पर इधर-उधर बिखर गए और वहां मौजूद लोग टमाटरों को उठाने में लग गए.

हादसे के कारण हाईवे पर घटों तक जाम लगा रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवागमन को सुचारू किया. पुलिस ने बताया कि पिकअप वैन जमशेदपुर से आ रही थी. तेज रफ्तार होने के चलते ड्राइवर ने गाड़ी पर से संतुलन खो दिया और वह बीच रास्ते में पलट गई.
हाल ही में, झारखंड के ही गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर पोसोई मोड़ के पास तेज रफ्तार ने पिकअप ने एक बाइक सवार की जान ले ली थी. जैसे रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मारी, उस पर सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. और साथ बैठा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल शख्स को तुरंत जामताड़ा के सदर अस्पताल ले जाया गया. नाजुक हालत के चलते फिर उसे धनबाद रेफर किया गया.
मृतक की पहचान जामताड़ा प्रखंड के गुन्दलीपहाड़ी भलसुन्डा गांव निवासी हराधन महतो के रूप में हुई. साथ ही घायल व्यक्ति धनबाद जिले के छोटा अम्बोना का रहने वाला है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर हाईवे कुछ देर के लिए जाम कर दिया. जिसके बाद स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से लोगों समझा कर सड़क को सुचारू रूप से चालू किया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story