भारत

OMG! 800 साल पुराना लोहे का कारखाना मिला, हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
20 April 2022 10:39 AM IST
OMG! 800 साल पुराना लोहे का कारखाना मिला, हुआ ये खुलासा
x

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 800 साल पुराना लोहे का कारखाना मिला है. यह कारखाना भूशास्त्र और पुरातत्व इतिहास के जानकर प्रो. सुरेश चोपणे को घंटाचौकी और लोहारा गांव के पास मिला है. उन्हें यहां कई अवशेष भी मिले हैं जिसमें लोहे के औजार बनाने के साचे और कच्चे लोहे के टुकड़े शामिल हैं.

प्रो. सुरेश चोपणे ने अंदेशा जताया कि लोहे के ये अवशेष 11/12वें दशक के राजा जगदेव परमार के समय के हैं. राजा परमार शिव भक्त थे और उन्होंने चंद्रपुर और गढ़चिरोली में कई मंदिर बनवाए हैं. इन्हीं मंदिरों के निर्माण के लिए लोहे का कारखाना बनाया गया होगा.
जहां ये लोहे कारखाना मिला है, उसके पास एक बहुत पुराना शिव मंदिर भी है जो कि राजा जगदेव परमार के ही शासनकाल में बनाया गया था. इसी के साथ उन्होंने मारखंडा मंदिर परिसर, सिद्धेश्वर मंदिर परिसर, गडचंदूर के मंदिर परिसर, जुगडद का मंदिर और भटाला में भोंडा महादेव मंदिर का भी निर्माण करवाया था.
इन सभी मंदिरों के निर्माण के लिए विभिन्न आकारों के पत्थरों को आकार देने के लिए लोहे की छन्नी, हथौड़ा और अन्य उपकरणों का उपयोग किया गया था. अंदेशा लगाया जा रहा है कि इसीलिए इस कारखाने का निर्माण करवाया गया होगा. दरअसल, प्राचीन काल में औजारों के लिए एक भट्टी के माध्यम से लौह खनिज युक्त पत्थर को पिघलाकर लोहा बनाया जाता था.
इसके लिए पहले लौह खनिज युक्त पत्थर मिलने के स्थान की खोज की जाती थी और फिर ऐसे पत्थरों को एक भट्ठी में उच्च तापमान पर गर्म करके तरल लोहा बनाया जाता था.
प्रोफेसर सुरेश चोपणे के मुताबिक, यहां लोहा बनाया जाता था इसलिए इस गांव का नाम लोहारा पड़ा होगा. इस क्षेत्र की ऐतिहासिक और भौगोलिक चट्टानों के कई टुकड़े प्रो. सुरेश चोपणे के जीवाश्म संग्रहालय में रखे हुए हैं.
लौह अयस्क से युक्त हजारों चट्टानें और लोहे के टुकड़े आज भी इस स्थान पर पाए जाते हैं. बाकी लोहा अभी भी यहां बड़ी मात्रा में पड़ा हुआ है. प्रो सुरेश चोपणे का मानना है कि इस जगह पर पुरातत्व विभाग को ध्यान देना चाहिए और यहां उत्खनन करने से और भी जानकारी सामने आ सकती है जो ऐतिहासिक रूप से बेहद जरूरी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story