भारत

OMG! 8 किलो का समोसा, देख आ जाता है मुंह में पानी, VIDEO

jantaserishta.com
28 Oct 2022 4:46 PM IST
OMG! 8 किलो का समोसा, देख आ जाता है मुंह में पानी, VIDEO
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

खाने पर 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार भी मिलेगा।
नई दिल्ली: अगर आप समोसा लवर्स हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। अगर कोई आपसे पूछे कि आप एक बार में कितना समोसा खा सकते हैं? जवाब में आप 3 या अधिकतम चार समोसा ही खा पाएंगे। लेकिन, अगर आपसे कहें कि सिर्फ एक समोसा खाना है वो भी 30 मिनट में। इसके लिए आपको 51 हजार रुपये की भारी भरकम रकम भी दी जाएगी तो क्या करेंगे? लेकिन, दुकान ढूंढने के बजाय एक बार इस खबर को पूरी पढ़ लीजिए क्योंकि आपको बाहुबली समोसा खाना है वो भी आठ किलो का।
सोशल मीडिया पर यूपी के मेरठ में एक मिठाई की दुकान है। इसे शुभम नाम के शख्स चलाते हैं। यहां एक बाहुबली समोसा मिलता है वो भी आठ किलो का। इसमें आलू और पनीर की भरमार मिलेगी और स्वाद तो पूछिए मत। समोसे की कीमत 1100 रुपये है और इसे खाने पर 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार भी मिलेगा। इस समोसे को फूड ब्लॉगर चाहत आनंद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद समोसे के इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। क्लिप में, चाहत आनंद को विशाल समोसा पकड़े हुए और उसका एक टुकड़ा काटते हुए देखा जा सकता है।
मशहूर बिजनेस मैन हर्ष गोयनका ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- इस दिवाली मेरी पत्नी ने सभी मिठाईयों के बाद मेरे खाने के लिए सिर्फ एक समोसा ऑर्डर किया है।
इस क्लिप को 494k से अधिक बार देखा जा चुका है और बहुत सारे कमेंट्स मिले हैं। समोसे के साइज को देखकर लोग दंग हैं और कह रहे हैं कि इस एक समोसे को खाकर हेल्थ प्रॉब्लम बढ़ सकती है। हालांकि कुछ ने इस समोसे को खाने की इच्छा भी जताई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story