भारत

OMG! अचानक रेलवे ट्रैक के पास आ गए 5 शेर, फिर...VIDEO

jantaserishta.com
4 Aug 2026 3:39 PM IST
OMG! अचानक रेलवे ट्रैक के पास आ गए 5 शेर, फिर...VIDEO
x
पढ़ें पूरी खबर.
अमरेली: गुजरात के अमरेली जिले के धारी इलाके में छतड़िया रेलवे फाटक के पास अचानक पांच शेर रेलवे ट्रैक पर आ गए. उसी समय वहां से एक ट्रेन गुजरने वाली थी. लेकिन ट्रेन चालक की सूझबूझ और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. समय रहते ट्रेन रोक दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सभी शेरों को सुरक्षित तरीके से रेलवे ट्रैक से हटाया गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शेर ट्रैक पर घूमते नजर आ रहे हैं.
गुजरात के अमरेली जिले के धारी तालुका में छतड़िया रेलवे फाटक के पास उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब पांच एशियाई शेर अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गए. गनीमत रही कि ट्रेन चालक बहुत सतर्क था. जैसे ही उसने ट्रैक पर शेरों को देखा, तो तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी. ट्रेन चालक की तत्परता के कारण यह हादसा टल गया.
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की सरसिया रेंज की टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग के कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक पांचों शेरों को रेलवे ट्रैक से हटाया और सुरक्षित जंगल की और रवाना किया.
इस घटना के बाद कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक पर आवाजाही प्रभावित हुई लेकिन समय रहते हादसा टल गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
सरसिया रेंज की RFO जयश्रीबेन पटट ने बताया, "दोपहर में रेलवे पिलर नंबर 53.5 के RF एरिया में रेलवे ट्रैक पर 5 शेर आ गए. वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. शेरों की हरकतों पर नज़र रखते हुए, उन्हें बिना किसी जल्दबाज़ी या जोखिम भरे काम के सुरक्षित तरीके से हटा दिया गया और फिर ट्रेन को रवाना कर दिया गया."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story