
x
दरवाजा तोड़कर अदंर पहुंची पुलिस ने देखा कि तीन लाशें पड़ी हुई थीं.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुनिरका इलाके के एक फ्लैट से महिला और दो बच्चों की लाश बरामद हुई है. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़कर अदंर पहुंची पुलिस ने देखा कि तीन लाशें पड़ी हुई थीं. तीनों की कलाई कटी हुई थी. महिला का पति NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) में कांस्टेबल के पद पर तैनात है.
दरअसल, दिल्ली पुलिस को सुबह 10:30 बजे मुनिरका इलाके के एक फ्लैट में सुसाइड की जानकारी मिली. इस पर पुलिस मकान नंबर ई-108/3 की चौथी मंजिल पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा दरवाजा तोड़ने के बाद दाखिल हुई. इस दौरान पाया गया कि गद्दे पर तीन शव पड़े थे. इसमें महिला और दो बच्चे (4 साल और ढाई साल) थे. तीनों की कलाई धारदार हथियार से कटी हुई थी.
महिला की पहचान मूल रूप से मुरादाबाद (यूपी) निवासी जगेंद्र शर्मा की पत्नी वर्षा शर्मा (27 साल) के रूप में हुई है. उसकी शादी साल 2017 में हुई थी. पति नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कांस्टेबल के पद पर है. पुलिस के मुताबिक तीनों ने सुसाइड किया है. सुसाइड की वजह क्या है, ये जांच के बाद पता चलेगा.
शुरुआती जांच में पुलिस मान रही है कि महिला ने दोनों बच्चों की कलाई काटी. इसके बाद खुद कलाई काटकर सुसाइड किया है. एफएसएल और पुलिस की क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





