भारत

OMG! 20 लाख 74 हजार...स्कूटी का इतना भारी भरकम चालान काट दिया

jantaserishta.com
8 Nov 2025 5:27 PM IST
OMG! 20 लाख 74 हजार...स्कूटी का इतना भारी भरकम चालान काट दिया
x
पढ़ें पूरी खबर.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने एक स्कूटी का 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान कर दिया. अब यह विवादित चालान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. जिसके बाद अधिकारी इस मामले में अपनी सफाई दे रहे हैं.
दरअसल बीती 4 नवंबर को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधी कॉलोनी चौकी पर एक स्कूटी सवार अनमोल सिंघल का 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान कर दिया था. चालान को लेकर हवाला दिया गया था कि स्कूटी सवार ने ना तो हेलमेट लगाया हुआ था और ना ही उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था. इसके अलावा सवार के पास गाड़ी का कोई कागज भी नहीं था. जिसके चलते चालान के बाद पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया.
स्कूटी सवार ने जब चालान को सोशल मीडिया पर वायरल किया तो पुलिस भी हरकत में आई और आनन-फानन में चालान को 4 हजार रुपये कर दिया. अधिकारियों की माने इस स्कूटी पर कार्रवाई करते हुए 207 एमवी एक्ट की धारा लगती है. लेकिन जिस सब इंस्पेक्टर द्वारा यह चालान किया गया है वह 207 एमवी भरना भूल गए. जिससे मिनिमम चालान धारा में जुड़ गया और ये चालान 20 लाख 74 हजार रुपये हो गया था.
एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे ने बताया कि मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान एक बाइक जिसके पास न तो कागज थे और न ही डीएल था. इसके अलावा ड्राइवर ने हेलमेट भी नहीं लगाया था.
ऐसे में वाहन के खिलाफ 207 एमवी एक्ट की धारा लगनी थी. लेकिन जो मिनिमम जुर्माना भरा जाता है, वह राशि और 207 संख्या जुड़ गई व चालान 20 लाख 74 हजार रुपये हो गया. 207 एमवी एक्ट में अगर किसी वाहन का चालान किया जाता है तो मिनिमम जुर्माना जो भरा जाता है वह 2000 होता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story