भारत
OMG! यहां पर 3 घंटे में हुए कई एक्सीडेंट, लोगों की बढ़ी टेंशन
jantaserishta.com
17 July 2025 2:00 PM IST

x
वीडियो सामने आया.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक ही स्थान पर तीन घंटे में दस हादसे हुए. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. यह घटना किसी एक्शन रीप्ले जैसी थी, जो सीसीटीवी में कैद हो गई. हमेशा की तरह, स्थानीय लोगों ने इन हादसों के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया.
दरअसल, ये 10 हादसे मावल तालुका के देहू-येलवाड़ी मार्ग पर हुए. इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते हैं और जानलेवा साबित हो सकते हैं. स्थानीय लोगों ने गड्ढों को भरने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने केवल मिट्टी से गड्ढे भर दिए. इससे स्थिति और बिगड़ गई.
बारिश के कारण मिट्टी कीचड़ में बदल गई और सड़क पर फैल गई. इसके चलते, इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक एक के बाद एक फिसलकर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं. प्रशासन का यह अस्थायी समाधान अब जानलेवा साबित हो रहा है. स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन किसी की जान जाने से पहले इसका स्थायी हल निकालेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





