भारत
उमर अब्दुल्ला का सवाल- '39 दिन के युद्ध से आखिर अमेरिका को क्या मिला', होर्मुज फिर खुलने पर दी प्रतिक्रिया
jantaserishta.com
8 April 2026 3:35 PM IST

x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान-अमेरिका के बीच हुए संघर्ष-विराम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के खुलने पर प्रशंसा जताई। वहीं, उमर अब्दुल्ला ने 39 दिन चले इस संघर्ष को लेकर अमेरिका पर सवाल उठाए।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "इस संघर्ष-विराम की वजह से एक जलडमरूमध्य ('स्ट्रेट ऑफ होर्मुज') फिर से खुल गया है। एक ऐसा जलडमरूमध्य जो युद्ध शुरू होने से पहले सभी के लिए खुला था और जिसका इस्तेमाल कोई भी स्वतंत्रता से कर सकता था। आखिर इस 39-दिन के युद्ध से अमेरिका को हासिल क्या हुआ?"
इससे पहले, कांग्रेस पार्टी की महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संघर्ष-विराम पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "ईरानी पुरुषों और महिलाओं ने अपने देश के संसाधनों के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाई, जबकि पश्चिमी ताकतों ने घिनौनी भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक सभ्यता के अंत की घोषणा की।"
उन्होंने आगे लिखा, "दुनिया देख रही है और समझ रही है कि कैसे पश्चिम के चेहरे से नैतिकता का नकाब हट रहा है। नफरत, गुस्सा, हिंसा और अन्याय कभी नहीं जीतते। साहस हमेशा जीतता है।" बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल दो हफ्ते के लिए युद्धविराम हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष-विराम समझौते के तहत ईरान के खिलाफ हमलों को दो हफ्ते के लिए सशर्त रोकने की घोषणा की। उन्होंने इस कदम को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को फिर से खोलने के प्रयासों से जोड़ा।
ईरान ने इस प्रस्ताव को अस्थायी रूप से स्वीकार करने का संकेत दिया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद हो जाते हैं, तो तेहरान भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





