भारत

उमर अब्दुल्ला चुने गए विधायक दल के नेता, होंगे जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री

Nil dhankar
10 Oct 2024 3:14 PM IST
उमर अब्दुल्ला चुने गए विधायक दल के नेता, होंगे जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री
x

कश्मीर। उमर अब्दुल्ला को सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. यह जम्मू कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री के रूप में उनके चुने जाने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है. नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल की बैठक गुरुवार को यहां नवा-ए-सुबहा में हुई.

जानकारी के मुताबिक फारूक अब्दुल्ला पार्टी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे है. बैठक में निर्वाचित विधायकों ने भाग लिया. साथ मीटिंग में पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे. बैठक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए पार्टी के नेता का प्रस्ताव और चुनाव किया गया. बैठक के बाद उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा कि आज नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल की बैठक में मुझे विधायक दल का नेता चुना गया है. मैं विधायकों का आभार व्यक्त करता हूं. कांग्रेस से समर्थन पत्र लेने के लिए बातचीत चल रही है.

Next Story