भारत

ओम प्रकाश राजभर ने फिर दिया बड़ा बयान

jantaserishta.com
20 July 2022 2:20 PM IST
ओम प्रकाश राजभर ने फिर दिया बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ जुबानी जंग और तेज कर दी है। अखिलेश यादव पर कई जुबानी हमले कर चुके राजभर ने इस बार कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाकर जिंदा हैं। मीडिया से बात करते हुए ओपी राजभर ने कहा 'अखिलेश यादव सिर्फ बीजेपी का नाम लेकर जिंदा हैं। वो मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाते हैं और मुसलमान डर की वजह से उन्हें वोट करते हैं। लेकिन अब मुसलमान भी इस बात को समझ गए हैं कि अखिलेश उन्हें बीजेपी का डर दिखाकर वोट ले लेते हैं। जब मुसलमानों के खिलाफ जुल्म होता है तो अखिलेश यादव चुप्पी साध लेते हैं।'

इससे पहले राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रास वोटिंग की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी में बगावत है और राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के दौरान ये खुलकर सामने आ जाएगी जब कई विधायक पार्टी लाइन से अलग हटकर क्रास वोटिंग करेंगे। ओपी राजभर अखिलेश यादव से किस वजह से नाराज हैं इसकी एक वजह और भी सामने आ रही है। ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी को तो राज्यसभा भेज दिया लेकिन सुभासपा को एमएलसी की एक भी सीट नहीं दी।
गौरतलब है कि ओपी राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में सपा की लाइन से अलग हटते हुए एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को वोट करने का ऐलान किया था। यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि वो अपने मुंह से समाजवादी पार्टी से गठबंधन खत्म करने की बात नहीं कहेंगे बल्कि इंतजार करेंगे। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की हार के बाद से ही ओपी राजभर अखिलेश यादव को लेकर हमलावर हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story