भारत
बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत, झोपड़ी के अंदर 2 युवकों ने बनाया हवस का शिकार
jantaserishta.com
7 April 2024 11:33 AM IST

x
दोनों ने गला दबाकर जान लेने की कोशिश की।
गोरखपुर: गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में 75 वर्षीया बुजुर्ग के साथ गांव के दो मनबढ़ों ने चार अप्रैल की रात में गैंगरेप किया। पकड़े जाने के डर से दोनों ने महिला का गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में बुजुर्ग महिला ने बताया कि 4 अप्रैल की रात में प्रतिदिन की तरह वह अपने खेत में बनी झोपड़ी में सोई थी। गांव के ही झीनक व रघुवंशी रात में एक बजे उसकी झोपड़ी में अचानक घुसे। झोपड़ी का मुआयना कर और उसके मुंह पर हाथ फेर कर बाहर चले गए। पीड़िता के मुताबिक वह नींद से जागी और दोनों के बारे में जानने के लिए बाहर आई तो दोनों झोपड़ी के बाहर ही कुछ दूरी पर खड़े थे।
देखते ही दोनों उसे झोपड़ी के अंदर ले गए और उसके साथ हैवानियत की। जब पीड़िता ने कहा कि वह उन्हें पहचान रही है तो दोनों ने गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। इसके बाद दोनों उसे धमकाते हुए भागने लगे।
जब महिला ने शोर मचाया तो कुछ दूर पर ही दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने दोनों को पकड़ लिया। पर दोनों युवक किसी तरह से छुड़ाकर भाग गए। इस बीच शोर सुनकर भीड़ इकह्वा हो गई। इसके बाद सभी को घटना की जानकारी हुई। बुजुर्ग महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के पति की मौत करीब पन्द्रह वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसके तीनों बेटे बाहर अन्य प्रदेश में रहकर कमाते हैं। गांव के अन्दर मौजूद मकान पर बहुएं रहती हैं। रात में खाना खाकर वह गांव के बाहर सड़क किनारे खेत में स्थित झोपड़ी में सोने के लिए जाती है। गुरुवार की रात को भी वह झोपड़ी में सो रही थी।
चौरी चौरा के सीओ नितिन तनेजा ने कहा कि बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप का आरोप गंभीर है। प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। लेकिन इस गंभीर प्रकरण की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsगोरखपुरगोरखपुर न्यूज़गोरखपुर पुलिसगैंगरेपहत्या कोशिशGorakhpurGorakhpur NewsGorakhpur PoliceGang RapeAttempt to Murder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





