पुरानी यादें ताजा: शुरू हुई ई- विक्टोरिया गाड़ी, यहां जानें खासियत

मुम्बई: मुंबई में पुराने दिनों की याद दिलाने वाली विक्टोरिया गाड़ी फिर से शुरु हो रही है. लेकिन यह विक्टोरिया गाड़ी अब घोड़े से नही बल्कि बैटरी से चलेगी. मार्च के महीने मे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने E-Victoria गाड़ी को हरी झंडी दिखाई थी. इस गाड़ी को यूबीओ राइड ने बनाया है वहीं खाकी टूर्स कंपनी विक्टोरिया गाड़ी से पर्यटकों को साउथ मुंबई की सैर कराएगी. इस विक्टोरिया गाड़ी की यात्रा CST में स्थित कालाघोड़ा से शुरू होगी और यहाँ से निकल कर आपको फ़ोर्ट इलाके में बनी ब्रिटिश काल के हेरिटेज इमारतें दिखाएगी. इसके बाद मरीन ड्राईव CSMT स्टेशन, BMC इमारत दिखाते हुए आपको वापस कालाघोड़ा ले जायेगी . इस पूरी खुबसूरत यात्रा को पूरा करने मे आपको महज 40-50 मिनट का समय लगेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





