भारत
बालकनी में खड़ी महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत, वीडियो बनाते रहे लोग
jantaserishta.com
29 July 2023 6:24 PM IST

x
देखें दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो...
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग घर की बालकनी के पास से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गई।
करंट में झुलसने से बुजुर्ग का शरीर धू-धू कर जलता रहा। वहीं, तमाशबीन लोग वीडियो बनाते रहे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने के मिर्जापुर गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला अपनी बालकनी में खड़ी थी तभी वह बिजली की लाइन से टच हो गई। महिला धू-धू कर जलने लगी। आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे और महिला का वीडियो बनाते रहे। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर गांव निवासी अंगूरी देवी (80) की हाईटेंशन तार से झुलसकर मौत हो गई।
Tagsबुजुर्गहाईटेंशन लाइनमौतवीडियोग्रेटर नोएडारबूपुरा थानाElderlyhigh tension linedeathvideoGreater NoidaRabupura police station
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





