भारत

घर में मृत मिला बुजुर्ग, पुलिस को हत्या के पीछे डकैती का शक

jantaserishta.com
22 Feb 2023 2:17 PM IST
घर में मृत मिला बुजुर्ग, पुलिस को हत्या के पीछे डकैती का शक
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में 75 वर्षीय एक व्यक्ति अपने घर में मृत पाया गया। मामले में पुलिस को हत्या के पीछे डकैती का शक है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नेब सराय स्थित स्वतंत्रता सेनानी एंक्लेव निवासी सतीश कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नेब सराय थाने को मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे एक पीसीआर कॉल मिली कि एक व्यक्ति दरवाजा नहीं खोल रहा है, जिसके बाद एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया।
उन्होंने कहा, टीम ने भारद्वाज को सिर में चोट के साथ खून से लथपथ पाया। घर के कमरों में तोड़फोड़ की गई।
अधिकारी के मुताबिक, मृतक घर में अकेला रहता था और उसके दो बेटे दिल्ली से बाहर रहते थे।
परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे डकैती के एंगल से देख रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story