भारत

क्रूरता की सारी हदें पार कर दी बुजुर्ग ने, पिल्लों की गर्दन मरोड़कर मार डाला, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
18 May 2024 4:57 PM IST
क्रूरता की सारी हदें पार कर दी बुजुर्ग ने, पिल्लों की गर्दन मरोड़कर मार डाला, वीडियो वायरल
x
देखें LIVE वीडियो.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह वायरल हो गया। वायरल वीडियो में वृद्ध दो पिल्लों की गर्दन मरोड़ कर मारते हुए नजर आ रहा है। पिल्लों को मारने के बाद आरोपी ने उन्हें प्लास्टिक की थैली में भरा और फिर स्कूटर से काफी दूर जाकर फेंक आया। पुलिस पिल्लों को मारने वाले वृद्ध की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि वीडियो ऐसा है कि जिसे दिखाया नहीं जा सकता।
वायरल वीडियो आशियाना इलाके का है। घटना 14 मई की बताई जा रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग घर से पैदल निकलता नजर आ रहा है। मकान से करीब 20 मीटर दूर दूसरे के पास दो पिल्ले बैठे हुए नजर आने पर वृद्ध उन्हें दबोच लेता है। जिन्हें गर्दन मरोड़ते हुए अपने घर के पास ले जाता है। मकान का गेट खोल कर वृद्ध थैली में दोनों को रखता है। जिसके बाद लाल रंग की स्कूटर से वह पिल्लों को कहीं दूर जाकर फेंक आता है। शनिवार को वायरल हुआ वीडियो वृद्ध के पास के ही मकान में लगे सीसीटीवी का है। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे वृद्ध की पहचान करने का प्रयास पुलिस कर रही है।
इस तरह के वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इसमें किसी ने कुत्ते के पिल्लों को मारकर जमीन में गाड़ दिया था। पशु प्रेमी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने गड्ढा खोद पिल्लों को निकलवाया था। इसके बाद पशु प्रेमी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story