भारत

मारपीट के दौरान वृद्ध की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 March 2023 3:49 PM GMT
मारपीट के दौरान वृद्ध की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश। रात्रि में थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरी कला वारी में पारिवारिक रंजिश को लेकर मारपीट के दौरान आरोपी ने मृतक राजनाथ यादव पुत्र जगदम्बा प्रसाद यादव उम्र करीब 70 वर्ष के सिर पर गड़ासे से कई बार प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें ईलाज हेतु ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्समय ही मु0अ0सं0-44/2023 धारा-302 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास सहित विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड के साथ रात्रि में ही घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। घटना के अनावरण व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर कसियापुर तिराहे के पास से वांछित हत्यारे सुरेंद्र प्रसाद यादव पुत्र स्व0 जगदम्बा प्रसाद यादव निवासी पकरी कला बारी थाना सुरियावां जनपद भदोही को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल गड़ासा आरोपी के घर से बरामद किया गया है।
गिरफ्तारशुदा हत्यारे का नाम व पता
सुरेंद्र प्रसाद यादव पुत्र स्व0 जगदम्बा प्रसाद यादव निवासी पकरी कला बारी थाना सुरियावां जनपद भदोही
बरामदगी
हत्या की घटना में प्रयुक्त आला कत्ल धारदार हथियार गड़ासा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
विपिन कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक सुरियावां , उ0नि0 संतोष कुमार राय (चौकी प्रभारी पाली), कां0 प्रदीप कुमार, कां0 अशोक कुमार यादव, कां0 अभिषेक कुमार शर्मा, कां0 रामानंद थाना सुरियावां जनपद भदोही।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story