भारत

दिल्ली में पुरानी शराब नीति लागू होगी, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
31 Aug 2022 10:23 AM IST
दिल्ली में पुरानी शराब नीति लागू होगी, जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | फाइल फोटो

नई दिल्ली: विवादों में घिरी नई आबकारी नीति के तहत खुली दुकानें आज यानी बुधवार रात 10 बजे के बाद बंद हो जाएंगी। एक सितंबर से दिल्ली में पुरानी शराब नीति लागू होने जा रही है। पुरानी शराब नीति के तहत दिल्ली में कुल 700 दुकानें खुलेगी। पहले दिन (एक सितंबर) 300 दुकानें खोलने के साथ पुरानी शराब नीति लागू कर दी जाएगी। आबकारी विभाग के मुताबिक दुकानें खुलने के लिए तैयार हैं।

सितंबर माह में कुल 500 दुकानें खोल दी जाएंगी, जबकि 31 दिसंबर तक सभी 700 दुकानें खोलने का लक्ष्य रखा गया है। 1 सितंबर से लागू हो रही पुरानी शराब नीति के तहत कुल 360 ब्रांड की शराब पंजीकृत हो चुकी हैं। इसमें 260 विदेशी ब्रांड की शराब शामिल है। शराब नीति में दुकानों का आकार न्यूनतम 300 वर्गमीटर रखा गया है। सभी एजेंसी को अपने-अपने इलाके में दो-दो प्रीमियम शराब की दुकानें खोलने का भी निर्देश दिया गया है।
दिल्ली सरकार ने पिछले साल ही अपनी नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी। उपराज्यपाल ने जिस रिपोर्ट को आधार बनाया है, उसमें कहा गया है कि दिल्ली एक्साइज एक्ट और दिल्ली एक्साइज रूल्स का उल्लंघन किया गया। इसके अलावा शराब विक्रेताओं की लाइसेंस फीस भी माफ की गई, जिससे सरकार को 144 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का नुकसान हुआ। रिपोर्ट में आबकारी मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाया गया है

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story