भारत
पुरानी रंजिश: विजयादशमी की रात होमगार्ड के बेटे को मारी गोली, करता है निगम में गाड़ी चलाने का काम
jantaserishta.com
21 Oct 2026 10:57 AM IST

x
अस्पताल में भर्ती.
आरा: बिहार के आरा शहर में नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग इलाके में डीके कार्मेल स्कूल के समीप विजयादशमी की रात हथियारबंद बदमाशों ने होमगार्ड के बेटे को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग वार्ड संख्या-13 निवासी होमगार्ड संजय यादव के 33 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। घायल युवक नगर निगम में गाड़ी चलाने का काम करता है।
घटना के संबंध में घायल अमरजीत कुमार ने बताया कि बीते 2 मार्च 2026 को बिहिया थाना क्षेत्र के झौआ गांव निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह के 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस चर्चित हत्याकांड में अमरजीत और उसके दोनों भाइयों नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव एवं मंजीत यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में उसका भाई लोहा यादव फिलहाल जेल में बंद है।
अमरजीत ने बताया कि आदर्श की हत्या से उनका कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया। उसने बताया कि उस हत्याकांड के बाद से ही उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। मंगलवार की रात वह अपनी बाइक से घर से खाना खाने के लिए एक होटल जा रहा था। इसी दौरान डीके कार्मेल स्कूल के पास एक स्पलेंडर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके सिर के पास से गुजर गई, जबकि दूसरी गोली उसके दाहिने कंधे के पास जा लगी।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से मिलकर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि मंगलवार की रात अमरजीत नामक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक ने पुलिस को बताया है कि होली के समय हुई एक हत्या के प्रतिशोध में उस पर यह हमला किया गया है। घायल द्वारा दो संदिग्धों के नाम बताए गए हैं। पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





