भारत

BIG BREAKING: हत्या का पुराना मामला, अचानक खुला राज, महिला पहुंची हवालात

jantaserishta.com
10 Jan 2023 3:21 PM IST
BIG  BREAKING: हत्या का पुराना मामला, अचानक खुला राज, महिला पहुंची हवालात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में एक माह पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बाताया कि पति को रोज शराब पीकर घर आने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी. पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट कर उसकी हत्या की. फिर अपने नाबालिग बच्चों की मदद से पति शव ठिकाने लगा दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
पुलिस ने बताया कि 5 दिसंबर को रूपलाल मीणा शराब पीकर घर आया. पति-पत्नी में हर बार की तरह झगड़ा हुआ लेकिन इस बात इतनी बढ़ गई कि महिला घर में रखी कुल्हाड़ी निकाली और पति पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस बाद घर से 20 फीट दूरी पर अपने बच्चों की मदद से उसे दफना दिया. जब मृतक के भाई हरीश मीणा को अपना भाई कहीं दिखाई नहीं दिया तो उसने अपनी भाभी के साथ मिलकर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस ने जांच शुरू कर की परिजनों के अलावा गांव के कई लोगों से पूछताछ की. इस दौरान पुलिस को मृतक रूपलाल की पत्नी शारदा पर कुछ शक हुआ. साथ ही पड़ोसियों ने बदबू आने की सूचना भी पुलिस को दी. शारदा को
हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई. तो उसने बताया कि कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या कर दी और नाबालिग बेटों की मदद से पति की लाश को दफना दिया था.
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रुपलाल का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू. की. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story