भारत
तेल टैंकर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, VIDEO
jantaserishta.com
7 July 2024 2:47 PM IST

x
देखें वीडियो.
हिसार: हरियाणा के हिसार में कैंट के पास एक तेल टैंकर में आग लग गई। ड्राइवर राकेश ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें देख नेशनल हाईवे पर भीड़ लग गई।
सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना को लेकर ड्राइवर राकेश का कहना है कि टैंकर में सड़क बनाने में प्रयोग होने वाला तेल था। वह टैंकर लेकर बठिंडा से बहादुरगढ़ जा रहा था। शनिवार को वह बठिंडा से टैंकर लेकर चला था। शाम को हिसार कैंट के पास एक होटल पर सो गया। रविवार सुबह जब होटल से टैंकर लेकर चला तो कुछ दूर जाने के बाद केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
इसके बाद उसने टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और आग की लपटों के बीच केबिन से कूद गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन करके जानकारी दी। वहीं, वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में टैंकर का केबिन पूरी तरह से जल गया।
#Haryana: तेल टैंकर में आग लगी, ड्राइवर ने कूदकर खुद को बचाया pic.twitter.com/EcoDDUOGWm
— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) July 7, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





