भारत

कल फिर बढ़ेंगे तेल के दाम, जानें अब कितनी हुई बढ़ोतरी

jantaserishta.com
26 March 2022 11:27 PM IST
कल फिर बढ़ेंगे तेल के दाम, जानें अब कितनी हुई बढ़ोतरी
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: देश के 5 राज्यों में असेंबली चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी का सिलसिला तेज हो गया है. सरकार ने पांचवीं बार तेल के दाम में वृद्धि का ऐलान किया है. यह बढ़ोतरी रविवार सुबह से लागू हो जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक रविवार सुबह से पेट्रोल के दाम 50 पैसे और डीजल के दाम 55 पैसे प्रति लीटर बढ़ेंगे. यह बढ़ोतरी रविवार सुबह 6 बजे से लागू होगी. इसके साथ ही रविवार सुबह से पेट्रोल के दाम 99.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 90.42 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे.
बता दें कि दिल्ली में 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में वृद्धि का सिलसिला शुरू हुआ है. अब तक तेल के दाम में 3.70 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. माना जा रहा है कि जब तक रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म नहीं होता, तब तक यह वृ्द्धि ऐसे ही जारी रहेगी. ऐसे में लोगों को और महंगाई के लिए तैयार रहना पड़ सकता है.
मूडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तेल कंपनियों ने पिछले कई दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी नहीं की थी, जिससे उन्हें 19,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story