Top News

आग की चपेट में तेल फैक्ट्री, धुएं का गुबार दिखा

jantaserishta.com
12 Dec 2023 9:33 AM IST
आग की चपेट में तेल फैक्ट्री, धुएं का गुबार दिखा
x

हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली में स्थित एक वनस्पति तेल फैक्ट्री में भीषण आग गई. आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं की काली चादर से ढक गया. तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को बुलाया गया. 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

घटना हुगली डानकुनी के चाकुंडी इलाके की है. यहां सोमवार रात को एक वनस्पति तेल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग दिखते ही लोग चीखने-चिल्लाने लगे. वहां अफरा-तफरी मच गई. फैक्ट्री के अंदर घी और तेल काफी मात्रा में था. जिस कारण आग ने और ज्यादा विकराल रूप ले लिया. इस कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. गनीमत ये रही कि आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

उधर, पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पाना काफी मुश्किल भरा था. फिर भी 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पा लिया गया. फैक्ट्री के कर्मचारी ने बताया कि पहले उन्हें एक चिंगारी दिखी. लेकिन कुछ ही सेकंड में उस चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया. गनीमत ये रही कि समय रहते ही सारे कर्मचारी बाहर निकल आए. नहीं तो कुछ भी अनहोनि हो सकती थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story