भारत
ट्रेन पर टूटा ओएचई तार, टला बड़ा हादसा, रेलवे पुल पर बीच रास्ते रुकी Train
jantaserishta.com
19 July 2026 1:48 PM IST

x
मचा हड़कंप.
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार सुबह टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के साथ एक बड़ा रेल हादसा टल गया। गालूडीह थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल के पास ट्रेन के गुजरने के दौरान ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार टूटकर कोच की छत पर गिर गया, जिससे ट्रेन बीच पुल पर ही रुक गई।
घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इसके कारण टाटा-हावड़ा रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार, घटना सुबह करीब सात बजे चंद्ररेखा गांव के समीप घाटर रेलवे पुल पर हुई। टाटानगर से हावड़ा जा रही स्टील एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान अचानक ओएचई तार टूट गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ट्रेन तत्काल रोक दी गई।
प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि घटना से पहले तेज चरमराहट की आवाज सुनाई दी और इसके बाद चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। कुछ ही क्षणों में, हाई-टेंशन ओएचई तार ट्रेन की छत पर आ गिरा। इससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
ट्रेन लंबे समय तक पुल पर खड़ी रहने के कारण कई यात्री नीचे उतर गए। वे रेलवे ट्रैक के सहारे पैदल गालूडीह की ओर बढ़े और राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचकर आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम, ट्रैक्शन रोलिंग डिस्ट्रीब्यूशन (टीआरडी) इकाई और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे। मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले संबंधित सेक्शन की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ओएचई तार टूटने के कारण टाटा-हावड़ा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत और लाइन को सुरक्षित बनाने का कार्य जारी है। इसके बाद ही इस मार्ग पर सामान्य रेल परिचालन बहाल किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





