भारत

वा रे पति! अपनी ही पत्‍नी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर करता था शेयर, ऐसे खुला राज

jantaserishta.com
31 Oct 2020 6:02 PM IST
वा रे पति! अपनी ही पत्‍नी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर करता था शेयर, ऐसे खुला राज
x

DEMOPIC 

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वीडियो पोस्ट करने...

कर्नाटक में एक नर्सिंग सेवा फर्म में काम करने वाली महिला ने अपने पति पर उनके अंतरंग क्षणों का वीडियो बनाने और फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

29 वर्षीय देविका (बदला हुआ नाम) 2019 में अपने सहयोगी हरिकृष्णा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी. यह उनकी दूसरी शादी थी. उसने 2015 में अपने पहले पति को तलाक दे दिया था.

शादी के तुरंत बाद हरिकृष्ण ने देविका को इस शक के आधार पर परेशान करना शुरू कर दिया कि उसका किसी गैर से भी संबंध है. महिला के मुताबिक बाद में उसके पति ने चुपके से निजी पलों के वीडियो रिकॉर्ड किए और अपने दोस्तों को भेजे.

देविका को हाल ही में पता चला कि उसका वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया गया था. इसके बाद, उसने पुलिस से संपर्क किया और हरिकृष्ण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है. पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से संबंध बनाकर वीडियो को पोर्न साइट पर अपलोड करने के आरोप में एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया है. उस पर महिलाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर उनसे संबंध बनाने और फिर उसका वीडियो बनाकर बेचने के आरोप है.

उसके खिलाफ 22 साल और 30 साल की दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ितो को गुप्त कैमरे से वीडियो बनाए जाने की जानकारी तब हुई जब उसके एक रिश्तेदार ने उसे सेक्स वीडियो के बारे में जानकारी दी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story