भारत

बाप रे! पत्नी आशिक संग पकड़ी गई, परिजनों ने पिटाई के बाद कुएं में फेंका

jantaserishta.com
26 Aug 2025 2:03 PM IST
बाप रे! पत्नी आशिक संग पकड़ी गई, परिजनों ने पिटाई के बाद कुएं में फेंका
x
जानें पूरा मामला.
नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक विवाहित महिला के परिवार के सदस्यों ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया. जिसके बाद परिजनों ने दोनों की पिटाई की और फिर कुएं में फेंक दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक घटना सोमवार दोपहर की है. महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि प्रेमी की तलाश जारी है.
पुलिस ने बताया कि महिला के पिता, दादा और चाचा को हिरासत में लिया गया है और पीड़ितों की उम्र का पता लगाया जा रहा है. महिला की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी. बोरजुन्नी गांव में रहने वाला उसका प्रेमी सोमवार को गोलेगांव गांव में उससे मिलने गया था.
उमरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के ससुराल वालों ने उन्हें घर पर एक साथ पाकर उसके मायके वालों को बुलाया और दोनों को उनके हवाले कर दिया. जिसके बाद महिला और उसके प्रेमी की बोरजुन्नी जाते समय रास्ते में कथित तौर पर पिटाई की गई और सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे उमरी थाना क्षेत्र के ककराला इलाके में एक कुएं में फेंक दिया गया.
अधिकारी ने बताया कि महिला के पिता, चाचा और दादा कथित तौर पर हत्याओं में शामिल थे. बाद में महिला के पिता उमरी पुलिस थाने पहुंचे और दावा किया कि उन्होंने ही दोनों की हत्या की है. लेकिन जांच में पता चला कि महिला के चाचा और दादा भी कथित तौर पर अपराध में शामिल थे. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तीनों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story