भारत

बाप रे! पीने का पानी मांगने पर तेजाब की बोतल दी, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
3 Sept 2024 9:38 AM IST
बाप रे! पीने का पानी मांगने पर तेजाब की बोतल दी, फिर जो हुआ...
x
सांकेतिक तस्वीर
इलाज किया गया.
रायबरेली: यूपी के रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र में मोन गांव के पोल्ट्री फार्म में एक अन्य पोल्ट्री फार्म संचालक द्वारा पीने का पानी मांगने पर तेजाब की बोतल थमा दी गई। दूसरे पोल्ट्री संचालक ने पानी समझ कर तेजाब को पीना शुरू किया उसका जबड़ा और मुंह गम्भीर रूप से झुलस गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया।
घटना कोतवाली क्षेत्र के मोन गांव स्थित पोल्ट्री फार्म की रविवार की है। मोन गांव निवासी भुक्तभोगी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि वह शगुन कंपनी से अनुबंध पोल्ट्री फार्म संचालक है। आरोप है कि टाउन एरिया महाराजगंज निवासी आरोपी भी इसी कंपनी से अनुबंध पोल्ट्री फार्म चलाता है।
कंपनी द्वारा उसके पोल्ट्री फार्म में पल रही मुर्गियों के लिए 19 बोरी दाना आरोपी के पोल्ट्री फार्म पर उतारा गया था, जिसे लेने वह आरोपी के पोल्ट्री फार्म पर गया था। उसे प्यास लगी तो उसे हल्की तेजाब की बोतल थमा दी गई। पीते ही उसका जबड़ा और मुंह झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story