भारत

बाप रे! युवक के शरीर से आर पार हुआ सरिया, फटी रह गईं सबकी आंखें

jantaserishta.com
6 July 2024 4:55 PM IST
बाप रे! युवक के शरीर से आर पार हुआ सरिया, फटी रह गईं सबकी आंखें
x
बताया जा रहा है कि शेरू की हालत पहले से ठीक है.
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जर्जर मकान तोड़ते समय छत भरभरा कर गिर पड़ी. इस दौरान नीचे खड़े युवक उसकी चपेट में गया, जिसके चलते छत में पड़ी सरिया उसके सीने के आर-पार हो गया. गंभीर हालत में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया.
दरअसल यह मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार का है. इस बाजार में अजीज अंसारी का मकान जर्जर हो चुका था. लिहाजा रिकंस्ट्रक्शन (Reconstruction) के लिए शनिवार को मकान की छत तोड़ी जा रही थी. इसी दौरान अचानक छत भरभराकर गिर पड़ी. मौके पर अजीज का बेटा शेरू इसकी चपेट में आ गया.
वहीं, छत में पड़ी सरिया शेरू के छाती से आर-पार हो गया. शेरू की ये हालत देख परिजनों के होश उड़ गए. वहीं, घायल शख्स खुद चलकर सीएचसी पहुंचा. आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने फिर उसे जिला अस्पताल ले गए. मगर, गंभीर हालत के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया.
सुल्तानपुर जिला अस्पताल के सीएमएस एस.सी गोयल ने बताया कि घायल शेरू को प्राथमिक उपचार किया है. फिर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि शेरू की हालत पहले से ठीक है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story