भारत
बाप रे! स्कॉर्पियो चला रहे युवक के सीने में घुसा एंगल...फिर
jantaserishta.com
21 Feb 2026 12:01 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. केडिया पैलेस चौराहे के पास तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग का एक एंगल टक्कर के दौरान गाड़ी के अंदर घुस गया और चालक के सीने में आरपार हो गया, जबकि बगल की सीट पर बैठा उसका दोस्त चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया.
यह हादसा गुरुवार रात करीब तीन बजे का बताया जा रहा है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक वाहन के अंदर ही फंस गया. हादसे की सूचना मिलते ही मुरलीपुरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. चालक को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन की मदद से लोहे के एंगल को काटा गया. गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 28 वर्षीय आनंद सिंह शेखावत ने दम तोड़ दिया.
पुलिस के अनुसार मृतक आनंद सिंह शेखावत कालवाड़ रोड के रहने वाले थे. हादसे के समय आनंद के साथ उनके दोस्त शक्ति प्रताप भी कार में मौजूद थे. जिस लोहे के एंगल ने आनंद सिंह शेखावत की जान ले ली, वही एंगल सहयात्री शक्ति प्रताप के बेहद करीब से गुजर गया, लेकिन उन्हें खरोंच तक नहीं आई. यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए. इस पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने और लोहे का एंगल गाड़ी में घुसते हुए साफ नजर आ रहा है.
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से हटाकर जब्त कर लिया है. मृतक आनंद सिंह शेखावत के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जिस लोहे की रेलिंग से यह हादसा हुआ, वह ट्रैफिक सुरक्षा के लिए लगाई गई थी, लेकिन टक्कर में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और तेज रफ्तार को इस दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है.
Tagsराजस्थानजयपुरसड़क हादसामुरलीपुराएक्सीडेंट न्यूज़RajasthanJaipurroad accidentMurlipuraaccident news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





